खादी महोत्सव में स्कूल ऑफ नेचर की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन

स्थानीय कारीगरों के उत्पादों की खूब हुई बिक्री, कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

मेरठ,। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, मेरठ मंडल की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, बेगमपुल में आयोजित मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं महोत्सव 2026-27 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महोत्सव के अंतर्गत स्कूल ऑफ नेचर के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों की भी खूब बिक्री हुई।

कार्यक्रम के दौरान परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी एवं आयोजक मान्या चतुर्वेदी ने स्कूल ऑफ नेचर के प्रतिभागियों और कलाकारों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मंडलीय खादी महोत्सव का उद्देश्य खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना, पारंपरिक कलाओं का संरक्षण करना तथा आमजन को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करना है। महोत्सव में आयोजित कार्यशालाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इन उद्देश्यों को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने जनपदवासियों से प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का समापन 25 अक्टूबर 2026 को अपराह्न तीन बजे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर करेंगे। प्रदर्शनी राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, बेगमपुल, मेरठ में आयोजित की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts