जीटीबी पब्लिक स्कूल ने मसूरी पब्लिक स्कूल को एक विकेट से हराया
अंडर-14 वार्मअप मैच में रोनिक, राम और लक्ष्य ने खेली उपयोगी पारियां, अभय ने झटके चार विकेट
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बृहस्पतिवार को अंडर-14 वर्ग का वार्मअप मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) पब्लिक स्कूल की टीम ने मसूरी पब्लिक स्कूल को एक विकेट से हराया।
मसूरी ने बनाए 180 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए मसूरी पब्लिक स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। असकान ने 79 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दक्ष ने 39 और ओम ने 38 रन का योगदान दिया। जीटीबी की ओर से देवांश और युग ने दो-दो विकेट हासिल किए।
जीटीबी ने 19.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी पब्लिक स्कूल की टीम ने 19.1 ओवर में नौ विकेट खोकर 181 रन बनाते हुए एक विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से राम ने 44, रोनिक ने 41 और लक्ष्य ने 40 रन बनाए। मसूरी पब्लिक स्कूल की तरफ से अभय ने चार विकेट और विवेक ने दो विकेट लिए।
24 अक्टूबर से शुरू होगा अंडर-14 टूर्नामेंट
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अंडर-14 वर्ग का टूर्नामेंट 24 अक्टूबर से शुरू होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के कोषाध्यक्ष अमित मूर्ति करेंगे। टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे।


No comments:
Post a Comment