अमित शाह पर टिप्पणी के मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी
2018 में दर्ज हुआ था मुकदमा, सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला
सुल्तानपुर, एजेंसी। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने सोमवार को राहुल गांधी को मामले में बरी कर दिया। अदालत ने माना कि उनकी टिप्पणी मानहानिकारक नहीं थी।
यह मामला वर्ष 2018 का है, जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में एक सभा में राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को लेकर टिप्पणी की थी। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को इस संबंध में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी की टिप्पणी से अमित शाह की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। मामले की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने आरोपों का विरोध किया था। सोमवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने फैसला सुनाते हुए उन्हें बरी कर दिया।


No comments:
Post a Comment