लखनऊ में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, एक परिवार के तीन लोगों की हत्या
चबूतरा बनाने को लेकर हुआ विवाद, पिता-बेटे और भाई को मारी गोली; दो की मौत, तीसरा गंभीर
लखनऊ, एजेंसी। राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में सोमवार को चबूतरा बनाने को लेकर हुए विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरगद के पेड़ के पास चबूतरा बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और गोलीबारी हो गई। इसमें शिवा तिवारी, उनके भाई शंभू तिवारी और शिवा के बेटे सुयश तिवारी को गोली लगी। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आपसी विवाद में गोलीबारी हुई है। मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और घटना के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
दो लोगों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हुए। अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



No comments:
Post a Comment