बिग बिलियन डेज में एआई+ स्मार्टफोन की नोवा-पल्स सीरीज पर विशेष कीमतें

8,999 रुपये से शुरू होगी कीमत, 7000 एमएएच बैटरी से लेकर 1.5के एमोलेड डिस्प्ले तक कई विकल्प

मेरठ। एआई+ स्मार्टफोन ने फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज 2026 के लिए नोवा और पल्स सीरीज के स्मार्टफोन पर विशेष कीमतों की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक सीरीज की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। भारत में निर्मित इन स्मार्टफोन में लंबी बैटरी, एआई कैमरा, बेहतर डिस्प्ले और एनएक्सटीक्वांटम ओएस जैसे फीचर दिए गए हैं।

कंपनी ने बताया कि नोवा और पल्स सीरीज को दैनिक उपयोग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें पूरे दिन चलने वाली बैटरी, कैमरा और सुचारु डिस्प्ले के साथ अलग-अलग बजट में स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए हैं।

8,999 रुपये से शुरू कीमत

पल्स 2 की कीमत 8,999 रुपये है। इसमें 6000 एमएएच बैटरी और 50 मेगापिक्सेल एआई कैमरा दिया गया है। पल्स 2 एफई की कीमत भी 8,999 रुपये से शुरू है और इसमें मीडियाटेक जी81 प्रोसेसर व 50 मेगापिक्सेल कैमरा है।

नोवा 2 5जी की कीमत 11,999 रुपये है। इसमें 6000 एमएएच बैटरी, 50 मेगापिक्सेल एआई कैमरा और डुअल 5जी सपोर्ट है। नोवा 2 नियो 5जी की कीमत 12,999 रुपये है, जिसमें डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और सोनी आईएमएक्स582 सेंसर दिया गया है।

नोवा 2 पावर 5जी की कीमत 15,999 रुपये से शुरू है। इसमें 7000 एमएएच बैटरी और डुअल-कलर डिजाइन है। नोवा 2 प्रो 5जी 16,999 रुपये से और नोवा 2 अल्ट्रा 5जी 18,999 रुपये से उपलब्ध होगा। अल्ट्रा मॉडल में 1.5के एमोलेड डिस्प्ले, आईपी68 रेटिंग और डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है।

कंपनी की फोल्डेबल पेशकश नोवाफ्लिप 5जी की कीमत 49,999 रुपये है। इसमें डुअल एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सेल कैमरा दिया गया है।

सीमित अवधि के लिए ऑफर

कंपनी के अनुसार कुछ कीमतें बैंक ऑफर सहित हैं और ऑफर स्टॉक उपलब्ध रहने तक लागू रहेंगे। ये विशेष कीमतें बिग बिलियन डेज 2026 के दौरान फ्लिपकार्ट पर सीमित अवधि के लिए उपलब्ध होंगी।

एआई+ स्मार्टफोन को एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज ने विकसित किया है। कंपनी के अनुसार उसका फोकस भारत में डिजाइन और विकसित तकनीक के साथ सुरक्षित एवं संप्रभु डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने पर है। एआई+ स्मार्टफोन भारत में निर्मित है और कंपनी के अनुसार एनएक्सटीक्वांटम ओएस पर संचालित होता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts