आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस की नई ब्रांड पहचान, टैगलाइन ‘हर कल आसान’
कंपनी ने कहा- वित्तीय भविष्य की योजना को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने पर रहेगा जोर
मेरठ। आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड, जिसे पहले आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, ने अपनी नई ब्रांड पहचान और नई टैगलाइन ‘हर कल आसान’ लॉन्च की है। कंपनी के मुताबिक नई पहचान केवल नाम में बदलाव नहीं, बल्कि ग्राहकों के लिए जीवन बीमा और वित्तीय भविष्य की योजना को सरल बनाने की दिशा में नई पहल है।
कंपनी के मार्केटिंग, डिजिटल और बैंकेश्योरेंस प्रमुख श्रीनिवास बालासुब्रमण्यन ने कहा कि आईसीआईसीआई नाम देश में भरोसे, मजबूती और वित्तीय पहुंच से जुड़ा है। पिछले 25 वर्षों में कंपनी ने 20 करोड़ से अधिक भारतीयों के सपनों और भविष्य को सुरक्षित करने में योगदान दिया है।
बदलती जरूरतों के अनुरूप नई सोच
उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में करियर के बदलते विकल्प, पारिवारिक ढांचे में बदलाव, लंबी जीवन प्रत्याशा और वित्तीय प्राथमिकताओं में परिवर्तन के कारण दीर्घकालिक वित्तीय योजना पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है। ऐसे में जीवन बीमा की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है, लेकिन वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने की प्रक्रिया अक्सर जटिल मानी जाती है।
कंपनी के अनुसार नई ब्रांड पहचान का उद्देश्य इस अनुभव को सरल, पारदर्शी, लचीला और आसान बनाना है। कंपनी ग्राहकों को भविष्य की तैयारी से जुड़े फैसले अधिक स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ लेने में सक्षम बनाने पर जोर देगी।
नई ब्रांड पहचान के तहत जीवन बीमा को केवल संभावित जोखिमों से सुरक्षा के रूप में पेश करने के बजाय लोगों को अपने भविष्य के लिए बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि वह अपनी 25 वर्ष की नींव पर आगे बढ़ते हुए ग्राहकों के लिए अपनी उपयोगिता बढ़ाने और बीमा क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के साथ वर्ष 2047 तक ‘सभी के लिए बीमा’ के राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

No comments:
Post a Comment