जागृति विहार में व्यापारियों ने लगाए काले झंडे

मेडा की कार्रवाई के विरोध में अभियान जारी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन चलाने का ऐलान

मेरठ। व्यापारियों की आजीविका, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर संयुक्त व्यापार संघ का काला झंडा अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में जागृति विहार में व्यापारियों ने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाकर मेडा की कार्रवाई का विरोध किया।

अभियान में किसान नेता विजय राघव और आंदोलन से जुड़े रवींद्र गुर्जर भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने कहा कि काले झंडे लगाना सरकार और संबंधित अधिकारियों का ध्यान उनकी समस्याओं की ओर आकर्षित करने का सांकेतिक तरीका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, अभियान जारी रहेगा।

कीर्ति प्लेस समेत कई बाजारों में पहुंचा अभियान

जागृति विहार के अलावा कीर्ति प्लेस और अन्य बाजारों में भी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाए। व्यापारियों का दावा है कि शहर के विभिन्न बाजारों से अभियान को समर्थन मिल रहा है। इससे पहले सोमवार को खंदक बाजार, सुभाष बाजार और छिपी टैंक क्षेत्र में भी दुकानदारों ने काले झंडे लगाए थे।

कार्रवाई से पहले रोजगार की सुरक्षा की मांग

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए। किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले प्रभावित व्यापारियों की आजीविका और रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी शांतिपूर्ण और सांकेतिक तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं। मांगों पर सकारात्मक समाधान होने तक काला झंडा अभियान जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts