मिशन शक्ति 6.0 के तहत काउंसलर अंजू पाण्डेय सम्मानित
मेरठ पुलिस ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्य के लिए दिया प्रशस्ति पत्र
मेरठ। मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत शुक्रवार को मेरठ पुलिस ने बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं परिवार परामर्श काउंसलर अंजू पाण्डेय को सम्मानित किया। पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
अंजू पाण्डेय को सम्मान मिलने पर संस्था ने मेरठ पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, परिवार परामर्श प्रभारी, पुलिस विभाग के अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment