मेरठ सुभाष नगर में 45 वर्षीय मुकेश का कमरे में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप!

बहन ने जताई हत्या की आशंका, बुलंदशहर से पहुंची बहन का दावा—भाई के साथ अनहोनी होने का आया था सपना!

मेरठ।थाना सिविल लाइन के सुभाष नगर इलाके में 45 वर्षीय मुकेश का शव उसके कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुलंदशहर से पहुंची मुकेश की बहन ने हत्या की आशंका जताई है।



परिजनों के अनुसार, मुकेश कमरे में मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

मुकेश की बहन सीमा ने दावा किया कि उसे भाई के साथ अनहोनी होने का सपना आया था। इसके बाद वह बुलंदशहर से मेरठ पहुंची, जहां भाई का शव कमरे में मिला। बहन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए हत्या की आशंका की जांच करने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts