मेरठ में गूंजेगी Gen-Z की आवाज, 29-30 अक्टूबर को जुटेंगे युवा

मंथन संस्था कराएगी ‘नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2026’, 30 अक्टूबर को होगा विशेष युवा संवाद

मेरठ। युवाओं को देश के नीति-निर्माण, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर अपने विचार रखने का मंच देने के उद्देश्य से मंथन संस्था की ओर से ‘Gen-Z की संसद’ (नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2026) और ‘युवा संवाद’ का आयोजन किया जाएगा। 29 और 30 अक्टूबर को दिल्ली-हरिद्वार बाईपास स्थित कदंब रिसॉर्ट में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में युवा देश के भविष्य, सामाजिक चुनौतियों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संसदीय चर्चा, वाद-विवाद और विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से अपनी नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और अभिव्यक्ति कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उन्हें देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करना है।

30 अक्टूबर को होगा विशेष ‘युवा संवाद’

आयोजन का प्रमुख आकर्षण 30 अक्टूबर को शाम चार बजे होने वाला विशेष ‘युवा संवाद’ रहेगा। इसमें युवा समसामयिक विषयों पर खुलकर अपनी बात रखेंगे और सकारात्मक बदलाव तथा सशक्त भारत के निर्माण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मंथन संस्था की इस पहल के माध्यम से युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करने, नए विचार साझा करने और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर सार्थक विमर्श करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का आयोजन कदंब रिसॉर्ट, एनएच-58, दिल्ली-हरिद्वार बाईपास, मेरठ में किया जाएगा। आयोजकों की यह पहल युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक सोच और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। इस मौके पर आदित्य शर्मा अम्मू कार्तिक शर्मा ओम ठाकुर आशीष कनोजिया आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts