रविता अब कैदी नंबर 399, अमरदीप को मिला 400 नंबर

सांप कांड में सजा के बाद जेल प्रशासन ने पूरी की प्रक्रिया, दोनों की निगरानी बढ़ाई; बच्चों और परिजनों से मिलने की जताई इच्छा

मेरठ। सांप कांड में अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद रविता और अमरदीप को जिला कारागार में नए कैदी नंबर आवंटित कर दिए गए हैं। देर शाम अदालत का आदेश जिला कारागार पहुंचने के बाद जेल प्रशासन ने आगे की प्रक्रिया शुरू कराई। इसके बाद रात में रविता को कैदी नंबर 399, जबकि अमरदीप को कैदी नंबर 400 आवंटित किया गया। जेल प्रशासन ने दोनों को अलग-अलग बैरकों में रखा है और उनकी निगरानी भी बढ़ा दी है।

जेल प्रशासन के अनुसार, रविता को बैरक नंबर 12-ए में रखा गया है, जबकि अमरदीप बैरक नंबर 1-ए में रहेगा। अदालत के आदेश के बाद दोनों की जेल में दाखिले से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

बच्चों और पिता से मिलना चाहती है रविता

जेल पहुंचने के बाद रविता ने अपने परिजनों से मिलने की इच्छा जताई है। उसने जेल प्रशासन से अपने बच्चों और पिता से मुलाकात कराने की बात कही है। वहीं, अमरदीप ने भी अपने परिजनों से संपर्क करने की इच्छा जाहिर की है। अब जेल प्रशासन निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत मुलाकात की व्यवस्था करेगा।

हत्या के मामलों में आरोपियों में बढ़ी बेचैनी

वहीं, दूसरी ओर पति-पत्नी के रिश्तों में अवैध संबंधों के चलते हत्या के मामलों में सजा और कानूनी कार्रवाई के बाद जेल में बंद आरोपियों के बीच भी बेचैनी का माहौल बताया जा रहा है। सांप कांड में अदालत के फैसले के बाद रविता और अमरदीप को जेल में कैदी नंबर आवंटित होने के साथ ही उनकी आगे की जेल प्रक्रिया शुरू हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts