सांपकांड में फांसी की सजा के बाद कचहरी में नागिन डांस, वीडियो वायरल

पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद वकील डॉ. समीर कुमार ने अनोखे अंदाज में जताई प्रतिक्रिया

मेरठ। चर्चित सांपकांड में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद मेरठ कचहरी परिसर में एक वकील का नागिन डांस चर्चा का विषय बन गया। शुक्रवार को अदालत का फैसला आने के बाद अधिवक्ता डॉ. समीर कुमार ने डांस कर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कचहरी परिसर में फैसले के बाद वकीलों के बीच सांपकांड को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बीच डॉ. समीर कुमार नागिन डांस करते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

सांप के डसने का रूप देने की हुई थी कोशिश

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव निवासी अमित कश्यप की 12 अप्रैल 2025 को हत्या कर दी गई थी। मामले में उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, हत्या को सांप के डसने से हुई मौत का रूप देने की कोशिश की गई थी। जांच में अमित के बिस्तर में सांप छोड़ने की बात भी सामने आई थी।

शुरुआत में अमित की मौत को सांप के डसने से हुआ हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। मामले की सुनवाई के बाद शुक्रवार को अदालत ने रविता और अमरदीप को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई। फैसले के बाद कचहरी परिसर में वकील के नागिन डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts