रिठानी स्वास्थ्य शिविर में 213 मरीजों की जांच, मुफ्त दवाएं भी बांटीं
सुभारती मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, क्षेत्र में भ्रमण कर टीकाकरण के प्रति किया जागरूक
मेरठ। यूपीएचसी शताब्दी नगर के अंतर्गत एचडब्ल्यूसी रिठानी में स्वास्थ्य विभाग, जेएसआई और सुभारती मेडिकल कॉलेज के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र से पहुंचे 213 मरीजों की ओपीडी की गई। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सामान्य जांच की और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों को आवश्यक जांच की सुविधा के साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में सुभारती मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. पवन पाराशर, प्रोफेसर डॉ. वर्षा चौधरी, मेडिसिन विभाग से डॉ. राजुल अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिंदूरी, डर्मेटोलॉजी विभाग से डॉ. माधव अंबाती, कम्युनिटी मेडिसिन से डॉ. गौरव भारद्वाज, डॉ. तमन्ना, आयुष चिकित्सक डॉ. आकाश, डॉ. आशीष, अतुल सिंह विमल, डॉ. शशि पाल, डॉ. सिदरा इकबाल और डॉ. अल्ताफ अली समेत चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
क्षेत्र में भ्रमण कर टीकाकरण के प्रति किया जागरूक
स्वास्थ्य शिविर के साथ कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम ने क्षेत्र में भ्रमण भी किया। डॉ. पवन पाराशर, डॉ. वर्षा चौधरी, डॉ. अल्ताफ अली, डॉ. सिदरा इकबाल, जेएसआई की अर्बन कोऑर्डिनेटर रेशमा और पीजी विद्यार्थियों ने लोगों से संपर्क कर एचपीवी, एमआर और नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। लोगों को बच्चों और किशोरों के समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। शिविर में मरीजों को जांच, परामर्श और दवाओं की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई, जिससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिला।

No comments:
Post a Comment