मेरठ से शुरू हुई ‘PMAY यात्रा’, छह राज्यों के 30 से अधिक शहरों तक पहुंचेगा अभियान
पीएनबी हाउसिंग फाइनांस की पहल, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता केंद्रों के जरिए लोगों को PMAY-U 2.0 की जानकारी
मेरठ। किफायती आवास को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने मंगलवार को मेरठ से ‘PMAY यात्रा’ अभियान की शुरुआत की। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन 2.0 (PMAY-U 2.0) की जानकारी पात्र परिवारों तक पहुंचाने और उन्हें योजना के लाभ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
अभियान उत्तर प्रदेश समेत गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु के 30 से अधिक शहरों तक पहुंचेगा। इसके तहत कैंटर वैन, नुक्कड़ नाटक, जादू के प्रदर्शन, जागरूकता केंद्र, हेल्पडेस्क और वाहनों पर प्रचार जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान की शुरुआत चीफ बिजनेस ऑफिसर-रिटेल मुकेश अग्रवाल और चीफ बिजनेस ऑफिसर-अफोर्डेबल बिजनेस सतीश कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की।
पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने पर जोर
पीएनबी हाउसिंग फाइनांस के एमडी एवं सीईओ अजय शुक्ला ने कहा कि PMAY-U 2.0 की जानकारी उन परिवारों तक पहुंचाना जरूरी है, जो योजना के वास्तविक पात्र हैं। ‘PMAY यात्रा’ के माध्यम से समुदायों तक जानकारी, मार्गदर्शन और सहायता पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक परिवार अपने घर का सपना पूरा कर सकें।
कंपनी के अनुसार अब तक 8,000 से अधिक PMAY-U 2.0 लाभार्थियों की सहायता की जा चुकी है। कानपुर और सिलीगुड़ी में PMAY नोडल शाखाएं शुरू की गई हैं। कंपनी अपने 400 से अधिक शाखाओं के नेटवर्क के जरिए अभियान का दायरा बढ़ाएगी।


No comments:
Post a Comment