SBI ग्राहकों को बड़ा झटका! 1 अक्टूबर से ATM के नियम बदलेंगे, 5 के बाद हर निकासी पर लगेगा चार्ज
नयी दिल्ली। SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स के लिए 1 अक्टूबर 2026 से नया ATM नियम लागू होगा। दूसरे बैंकों के ATM पर अब महीने में सिर्फ 5 ट्रांजैक्शन फ्री होंगे, इसके बाद कैश निकालने पर ₹23+GST देना होगा।
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स के लिए दूसरे बैंकों के ATM से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। 1 अक्टूबर 2026 से सैलरी पैकेज अकाउंट वाले ग्राहकों को दूसरे बैंकों के ATM पर हर महीने सिर्फ 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। अभी यह सीमा 10 ट्रांजैक्शन की है।
नई व्यवस्था में वित्तीय और गैर-वित्तीय, दोनों तरह के ATM ट्रांजैक्शन शामिल होंगे।
5 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद लगेगा शुल्क
सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर अगर महीने की निर्धारित 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा पार करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
- कैश विड्रॉल: ₹23 + GST प्रति ट्रांजैक्शन
- नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन: ₹11 + GST प्रति ट्रांजैक्शन
यानी दूसरे बैंक के ATM से बार-बार पैसे निकालने वाले ग्राहकों पर अक्टूबर से अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है।
SBI के ATM से ट्रांजैक्शन पर क्या नियम है?
सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स को SBI के ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा जारी रहेगी। इसमें शौर्य फैमिली पेंशन अकाउंट और SBI RISHTEY फैमिली सेविंग्स अकाउंट भी शामिल हैं।
इसलिए SBI के ग्राहक अगर संभव हो तो दूसरे बैंक के ATM के बजाय SBI के ATM का इस्तेमाल करके अतिरिक्त शुल्क से बच सकते हैं।
दूसरे SBI खाताधारकों के लिए क्या बदलेगा?
सैलरी पैकेज अकाउंट के अलावा अन्य SBI खातों के लिए दूसरे बैंकों के ATM पर फ्री ट्रांजैक्शन की मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इन ग्राहकों को सभी सेंटरों पर हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे। यह सीमा वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों ट्रांजैक्शन पर लागू होगी।
सीमा खत्म होने के बाद कैश निकालने पर ₹23 + GST और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹11 + GST शुल्क लागू होगा।
मेट्रो और नॉन-मेट्रो का अंतर खत्म
SBI के दूसरे बैंक के ATM से जुड़े नियमों में अब मेट्रो और नॉन-मेट्रो सेंटर के आधार पर अलग-अलग फ्री लिमिट नहीं है। सभी सेंटरों पर पहले 5 ट्रांजैक्शन फ्री हैं।
पहले छह मेट्रो सेंटरों में मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल थे।
ग्राहकों के लिए जरूरी बात
अगर आपका SBI सैलरी पैकेज अकाउंट है और आप अक्सर दूसरे बैंकों के ATM से कैश निकालते हैं, तो 1 अक्टूबर के बाद हर महीने 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा का ध्यान रखना जरूरी होगा। सीमा पार होने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। वहीं SBI ATM के इस्तेमाल पर सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स को अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती रहेगी।


No comments:
Post a Comment