NAS कॉलेज में LLB एडमिशन पर हंगामा, ऑफर लेटर के बाद भी छात्र को लौटाया

छात्र का दावा-19 सितंबर को मिला था प्रवेश का ऑफर, स्वीकार करने के बाद 21 सितंबर को कॉलेज पहुंचा तो सीट फुल बताकर किया इनकार

मेरठ। NAS डिग्री कॉलेज में LLB में प्रवेश को लेकर गुरुवार को हंगामा हो गया। छात्र नेताओं ने प्राचार्य कार्यालय पहुंचकर कॉलेज प्रशासन पर प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया। छात्रों का कहना था कि कॉलेज की ओर से पहले प्रवेश का ऑफर लेटर भेजा गया और छात्र ने उसे स्वीकार भी कर लिया, लेकिन बाद में सीट फुल होने की बात कहकर प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया।

19 सितंबर को मिला था ऑफर लेटर

मुजफ्फरनगर के गांव अंतवाड़ा निवासी उज्जवल ने NAS कॉलेज में LLB में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। छात्र के मुताबिक, 19 सितंबर को शाम 4:35 बजे उसके ई-मेल पर एडमिशन ऑफर लेटर आया था। उज्जवल ने बताया कि उसने उसी समय ऑफर स्वीकार कर लिया। अगले दिन रविवार होने के कारण कॉलेज बंद था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts