सिक्किम में भारी लैंडस्लाइड से तबाही, कई घर तबाह

पहाड़ी से गांव की ओर तेजी से बहा मलबा और पत्थर, घटना का वीडियो आया सामने; फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं

गंगटोक। सिक्किम में भारी बारिश के बाद गुरुवार देर रात लैंडस्लाइड की घटना सामने आई। पश्चिम सिक्किम के युक्सोम-ताशिदिंग क्षेत्र के रिम्बी गांव में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसकने से भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और मलबा गांव की ओर बह गया। हादसे में कई घरों के तबाह होने की जानकारी सामने आई है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ी से मलबा तेजी से नीचे की ओर बहता दिखाई दे रहा है। मलबे और कीचड़ के साथ बड़े पत्थर भी गांव की तरफ पहुंचे, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में खतरा बना हुआ है। घरों और अन्य संपत्तियों के साथ सड़क संपर्क भी प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts