यूपीआई, कार्ड या नेट बैंकिंग से अब सीधे टैक्स भरना आसान

 आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सीबीडीटी के पेमेंट गेटवे से किया इंटीग्रेशन, देशभर के करदाताओं को कई डिजिटल विकल्प मिलेंगे

नई दिल्ली। डायरेक्ट टैक्स का भुगतान अब करदाताओं के लिए और आसान हो गया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के लिए अपने पेमेंट गेटवे का इंटीग्रेशन पूरा कर लिया है। इसके बाद देशभर के टैक्सपेयर्स यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए सीधे डायरेक्ट टैक्स का भुगतान कर सकेंगे।

बैंक के हेड-रिटेल लायबिलिटीज, कार्ड्स एंड पेमेंट्स शिरीष भंडारी ने कहा कि नई सुविधा से करदाता अपनी पसंद के भुगतान माध्यम से आसानी और सुरक्षित तरीके से टैक्स जमा कर सकेंगे। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के रिटेल और कॉरपोरेट इंटरनेट बैंकिंग के अलावा यूपीआई और कार्ड के माध्यम से भी भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी।

दूसरे बैंकों के ग्राहक भी अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, ऑफलाइन भुगतान के लिए बैंक की शाखाओं में चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद से टैक्स जमा करने का विकल्प भी रहेगा। भुगतान के बाद चालान और पेमेंट कन्फर्मेशन डाउनलोड किया जा सकेगा।

ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान

टैक्स भुगतान के लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन कर चालान तैयार करना होगा। इसके बाद ‘पेमेंट गेटवे’ विकल्प चुनकर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का चयन करना होगा। इसके बाद यूपीआई, कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भुगतान पूरा किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts