‘प्रेम कीटाणु’ का नया पोस्टर जारी

मुंबई। अवनिका फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म प्रेम कीटाणु का नया पोस्टर जारी किया है। गौरव वर्मा निर्मित इस फिल्म के पोस्टर में वीर पहाडिय़ा और अपारशक्ति खुराना पेड़ की डाल से लटके नजर आ रहे हैं, जबकि आफिया सैयद पेड़ पर बैठी दिखाई दे रही हैं। राकेश बेदी खुलकर हंसते नजर आ रहे हैं और निखिल विजय, वीर पहाडिय़ा को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

पोस्टर में हंसी, अफरा-तफरी और कन्फ्यूजन से भरी मस्ती की झलक देखने को मिलती है। अंडी बंडी की रिलीज के कुछ ही दिनों बाद जारी किए गए इस पोस्टर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। हाल ही में रिलीज हुआ अंडी बंडी खासकर युवाओं के बीच पसंद किया गया।

शशि सुमन और बृजेश शांडिल्य की आवाज में सजे इस गीत में रैपर लिटिल भाटिया और मेज़म्यूजिक भी नजर आ रहे हैं। गीत के बोल संदीप सिंह सरदारा ने लिखे हैं, जबकि संगीत शशि ने तैयार किया है। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी प्रेम कीटाणु का निर्माण गौरव वर्मा ने अवनिका फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म 2 अक्तूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts