मेरठ में घर-दुकान के लिए प्लॉट खरीदने का मौका, मेडा 201 भूखंडों की करेगा ई-नीलामी

25 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया, 12 सितंबर को व्यावसायिक और 13 सितंबर को आवासीय प्लॉट की बोली

मेरठ। अपना घर बनाने या दुकान के लिए जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) 201 भूखंडों की ई-नीलामी करने जा रहा है। इनमें 67 आवासीय और 134 गैर-आवासीय प्लॉट शामिल हैं। ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। व्यावसायिक भूखंडों के लिए 12 सितंबर और आवासीय भूखंडों के लिए 13 सितंबर को बोली लगाई जाएगी।

मेडा के अनुसार, इच्छुक आवेदक 25 अगस्त से 9 सितंबर तक निर्धारित जमानत राशि जमा कर सकेंगे। ई-नीलामी में एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के भूखंड शामिल किए गए हैं।

मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि प्राधिकरण के निष्प्रयोज्य बड़े भूखंडों को छोटे प्लॉटों में विभाजित कर उनकी बिक्री की जा रही है। यह प्रक्रिया लैंड मोनेटाइजेशन के तहत की जा रही है। इसका उद्देश्य आवासीय और व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप भूखंड उपलब्ध कराने के साथ प्राधिकरण की भूमि का बेहतर उपयोग करना है।

इन क्षेत्रों में 134 व्यावसायिक प्लॉट

  • गंगानगर – 35
  • वेदव्यासपुरी – 30
  • शताब्दीनगर – 19
  • सैनिक विहार – 16
  • लोहियानगर – 12
  • डिफेंस एन्क्लेव – 7
  • ध्यानचंद नगर – 4
  • श्रद्धापुरी फेस-2 – 3
  • पल्लवपुरम – 2
  • रक्षापुरम – 2
  • पांडव नगर – 1

इन क्षेत्रों में 67 आवासीय प्लॉट

  • शताब्दीनगर – 32
  • गंगानगर – 30
  • डिफेंस एन्क्लेव – 4
  • लोहियानगर – 3
  • पांडव नगर – 1

मेडा की इस ई-नीलामी के माध्यम से इच्छुक लोग ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल होकर अपनी जरूरत के अनुसार आवासीय या व्यावसायिक भूखंड के लिए बोली लगा सकेंगे। जमानत राशि जमा करने और नीलामी में भाग लेने के लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन करना होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts