थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स का शानदार प्रदर्शन
अर्णव पाल ने जीता स्वर्ण, संकल्प पाठक ने रजत पदक हासिल किया
मेरठ। वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स की कराटे टीम ने थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। टीम के खिलाड़ी अर्णव पाल ने 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, जबकि संकल्प पाठक ने 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर संस्था और देश का नाम रोशन किया।
यह जानकारी वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के संस्थापक सागर कश्यप ने दी। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे संस्था के लिए गौरव का क्षण बताया।
वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के अध्यक्ष कपिल त्यागी ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में और ऊंचाइयां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। महासचिव लक्ष्मीकांत शर्मा ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनके अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। साथ ही इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।


No comments:
Post a Comment