अमरनाथ यात्रा से लौटे गौरव वशिष्ठ एवं शकील का सम्मान, रजनीश कौशल ने किया अभिनंदन
मेरठ। श्री अमरनाथ जी यात्रा–2026 में जनपद मेरठ से स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा दल के लिए स्वास्थ्य विभाग मेरठ में कार्यरत श्री गौरव वशिष्ठ एवं श्री शकील अहमद का चयन किया गया था। दोनों ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर लगभग एक माह तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य एवं फार्मेसी सेवाएं प्रदान कीं।
मेरठ लौटने पर जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने शिवलोकपुरी, कंकरखेड़ा स्थित अपने निवास पर श्री गौरव वशिष्ठ व शकील अहमद का फूल माला पहनाकर एवं शिव परिवार भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए श्री गौरव वशिष्ठ एवं श्री शकील के योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर रजनीश कौशल ने कहा कि अमरनाथ यात्रा जैसे दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सेवा करना गौरव की बात है। श्री गौरव वशिष्ठ एवं श्री शकील ने कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर जनपद मेरठ का गौरव बढ़ाया है।
यात्रा के दौरान श्री गौरव वशिष्ठ की समर्पित एवं सराहनीय सेवाओं के लिए मेडिकल डायरेक्टर, अमरनाथ जी यात्रा–2026, पहलगाम द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र में उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र में उनके समर्पण, अनुशासन, फार्मेसी सेवाओं, मरीजों की देखभाल एवं टीमवर्क की सराहना की गई तथा भविष्य में होने वाली अमरनाथ यात्राओं में भी उनकी सेवाएं लेने की इच्छा व्यक्त की गई।


No comments:
Post a Comment