शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो
मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हेल्दी लाइफस्टाइल को काफी जोर देती है और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने एक बार फिर योगा के प्रति मोटिवेट करने की कोशिश की।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की। इसमें वे बद्ध मलासना करती नजर आ रही हैं। वीडियो अभिनेत्री शांति से फोकस करते हुए बद्ध मलासना कर रही हैं। वीडियो पोस्ट कर शिल्पा ने लिखा, "अगर ये करने में मुश्किल लग रहा है तो समझो आपका शरीर आपसे कुछ कहना चाह रहा है और अगर आसान लग रहा है तो करके देखो, क्योंकि ये आसान नहीं है।


No comments:
Post a Comment