देबिना बनर्जी ने शेयर की निजी जिंदगी की झलक

मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ निजी जिंदगी की झलक शेयर करती रहती हैं।
देबिना बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें उनके रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े छोटे-छोटे पलों से लेकर बच्चों की शुरुआती जिंदगी की झलक शामिल हैं। अभिनेत्री ने बताया कि आजकल उनका फोन छोटी-छोटी चीजों से भरा रहता है, फिर चाहे कहीं घूमने की झलक हो या फिर बच्चों के सीखने के दिन। अभिनेत्री ने लिखा आजकल मेरे फोन की गैलरी कुछ इस तरह दिखती है, जिनमें मेरी तैयार होने वाली तस्वीरें, जिम में पसीने में लथपथ, कभी टेनिस खेलकर लाल-लाल गालों वाली, कुछ 10+10 किलो की जीतें, कुछ पिलाटीज और दो नन्ही लड़कियों की, जो साइकिल चलाना, स्केटिंग करना, गिरना, उठना… और फिर से कोशिश करना सीख रही हैं। हर किसी की जिंदगी का अलग पड़ाव। हर किसी की अलग ताकत। हम सब, अपने-अपने तरीके से, बस चलते रहना सीख रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts