लोको पायलट का बेटा सीआईएसएफ में बना असिस्टेंट कमांडेंट

पहली कोशिश में पास की सीएपीएफ परीक्षा, इससे पहले आईबी में भी हुआ था चयन

मेरठ। अगर मन में लगन और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो सफलता की राह खुलती चली जाती है। रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार निवासी लोको पायलट मूलचंद के बेटे शिवांशु वर्मा ने इसे साबित कर दिखाया है। उन्होंने पहली ही कोशिश में सीएपीएफ परीक्षा पास कर सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट का पद हासिल किया है। उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।



मूलचंद रेलवे में लोको पायलट हैं। उनके बेटे शिवांशु वर्मा ने चेन्नई के त्रिची स्थित संस्थान से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह सैमसंग कंपनी में नौकरी कर रहे थे। उन्होंने वर्ष 2025 में सीएपीएफ की परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम अब जारी हुआ है। परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद उनका चयन सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है।

खास बात यह है कि इससे पहले शिवांशु वर्मा का चयन इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में भी हो चुका है, लेकिन उन्होंने वहां नौकरी ज्वाइन नहीं की थी। अब सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनने पर परिजनों और परिचितों ने उन्हें बधाई दी। उनकी सफलता ने परिवार का गौरव बढ़ाया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts