जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप में बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल और बूढ़ा ग्राम आर्चरी एकेडमी का शानदार प्रदर्शन

खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

मेरठ। खेल दिवस के अवसर पर कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप-2026 में बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल मेरठ और बूढ़ा ग्राम स्थित आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु एवं वर्गों में कई पदक अपने नाम किए।

बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में आर्चरी एकेडमी को शुरू हुए अभी कुछ ही माह हुए हैं। इसके बावजूद खिलाड़ियों ने जनपद और मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. बिंदु शर्मा, बीडीएस आर्चरी एकेडमी के प्रशिक्षक उज्ज्वल खोखर एवं वैभव दुहन, विद्यालय की खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को दिया गया।

अंडर-15 बालिका व्यक्तिगत वर्ग में सीधी वर्ष ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। इंडियन राउंड अंडर-15 बालक वर्ग में मयंक कुमार ने जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-15 बालिका टीम में सिद्धिवत्स, शिवप्रा शर्मा, शिवांगी और वैष्णवी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।

कन्या गुरुकुल नारंगपुर की अंडर-18 बालिका टीम में हर्षिता, अंशु राणा और कृपी राठी ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। वहीं ऋचा ने आगामी अक्टूबर में होने वाली स्टेट जूनियर चैंपियनशिप के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। जूनियर वर्ग में आर्यन ने 308 अंक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

बूढ़ा ग्राम आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी लहराया परचम

बूढ़ा ग्राम स्थित आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-10 बालक व्यक्तिगत वर्ग में सुशांत गिरी ने कांस्य और अंडर-15 कंपाउंड बालक वर्ग में समर्थ चौधरी ने कांस्य पदक जीता। इंडियन राउंड बालक टीम स्पर्धा में दक्ष, वंश गौतम, प्रतीक और सत्यान्श ने रजत पदक हासिल किया।

सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर रिकर्व बालक वर्ग में अभि ने स्वर्ण, यथार्थ ने रजत और विनीत पूनिया ने कांस्य पदक जीता। टीम स्पर्धा में अभि, यथार्थ, विनीत पूनिया और मोहम्मद जुनैद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर व्यक्तिगत रिकर्व बालक वर्ग में अभि ने स्वर्ण और विनीत पूनिया ने कांस्य पदक जीता।

सीनियर रिकर्व बालक व्यक्तिगत वर्ग में विशाल पूनिया ने स्वर्ण, अभि ने रजत और विनीत पूनिया ने कांस्य पदक जीता। रिकर्व बालक टीम स्पर्धा में विशाल पूनिया, अभि, विनीत पूनिया और यथार्थ ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं इंडिविजुअल कंपाउंड बालिका वर्ग में तन्वी ने स्वर्ण और वंश उज्ज्वल ने कांस्य पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों की सफलता पर बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. बिंदु शर्मा, बूढ़ा ग्राम आर्चरी एकेडमी के प्रशिक्षक विकास शास्त्री, कन्या गुरुकुल नारंगपुर की प्राचार्य डॉ. अलका आर्य, आचार्य रश्मि आर्य तथा बीडीएस आर्चरी एकेडमी के प्रशिक्षक उज्ज्वल खोखर और वैभव दुहन ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts