पारुल गुलाटी बनीं दि ट्रेटर्स 2 की चर्चित खिलाड़ी

मुंबई। अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने रियलिटी शो दि ट्रेटर्स 2 में अपने बेबाक अंदाज, तेज-तर्रार सोच और निडर खेल से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। शो में मालकिन के नाम से पहचानी जाने वाली पारुल के आत्मविश्वास और मजबूत व्यक्तित्व की सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है।  सोशल मीडिया पर उनके लिए मिल रहे संदेशों से भी उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

दर्शकों से मिल रहे प्यार पर पारुल ने कहा कि द ट्रेटर्स 2 के बाद मुझे जो प्यार मिल रहा है, वह सच में बहुत ज्यादा और दिल को छू लेने वाला है। एक कलाकार, परफॉर्मर और उद्यमी के तौर पर मेरे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और कुछ नहीं हो सकती कि लोगों ने स्क्रीन पर दिखने वाली मेरी असली शख्सियत से जुड़ाव महसूस किया। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा माना है कि खुद जैसा होना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। दर्शकों ने मेरे व्यक्तित्व, मेरे आत्मविश्वास और मेरी छोटी-छोटी आदतों तक को जिस तरह अपनाया है, वह मेरे लिए इस सफर को बेहद खास बनाता है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts