एडवोकेट आदेश प्रधान गुर्जर कॉकरोच जनता पार्टी की नॉर्थ जोन कमेटी में मनोनीत

मेरठ। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एडवोकेट आदेश प्रधान गुर्जर को नॉर्थ जोन कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव, छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका और किसान आंदोलनों में भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नॉर्थ जोन में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ को शामिल किया गया है। पार्टी के अनुसार, इन क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में आदेश प्रधान गुर्जर की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

एडवोकेट आदेश प्रधान गुर्जर किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने किसान आंदोलनों में भी भागीदारी की तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार अपनी आवाज बुलंद की।

कॉकरोच जनता पार्टी के विभिन्न आंदोलनों में भी आदेश प्रधान ने सक्रिय भूमिका निभाई है। पार्टी के आंदोलनों के दौरान वे लगातार संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहे। पार्टी के एक आंदोलन के दौरान उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भी अपनी भूमिका निभाई और इस्तीफा होने के बाद ही आंदोलन से वापस लौटे।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि छात्र राजनीति से लेकर किसान आंदोलनों तक उनकी सक्रियता, सामाजिक सरोकारों और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें नॉर्थ जोन कमेटी में जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर एडवोकेट अनुज भड़ाना, शशिकांत गौतम, आकाश भड़ाना, राहुल वर्मा, रविन्द्र प्रधान, शान मोहम्मद, आनंद सिद्धार्थ, तरुण मलिक, हर्ष ढाका सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts