राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले
548 खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा, मुख्य अतिथि डॉ. मीनाक्षी भराला ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मेरठ। मेरठ स्थित रैकोनेक्ट अकादमी (Rackonnect Academy) में आयोजित योनेक्स-सनराइज द्वितीय यूपी स्टेट सब-जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 (अंडर-15 एवं अंडर-17) के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न वर्गों के मुकाबले रोमांचक रहे। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से पहुंचे 548 खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज रैलियों, आक्रामक स्मैश और शानदार डिफेंस से दर्शकों को रोमांचित किया।
प्रतियोगिता में रविवार को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला और विशिष्ट अतिथि मेरठ नगर निगम के डिप्टी लीडर विक्रांत ढाका मौजूद रहे। आयोजन से जुड़ी नीतू सिंह एवं रवीना रोर ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. मीनाक्षी भराला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अंडर-15 बालक वर्ग में कड़ी टक्कर
अंडर-15 बालक एकल के राउंड-64 में आगरा के अंकुर प्रताप सिंह ने बिजनौर के अंश सैनी को 30-25 से हराया। मेरठ के दाईविक द्वारा ने हापुड़ के मोहम्मद मोमीन को 30-17 से पराजित किया। लखनऊ के सार्थक यादव ने अलीगढ़ के कार्तिक गौर को 30-27 से हराया। प्रयागराज के अथर्व श्रीवास्तव ने मेरठ के अभिजीत मलिक को 30-22 से शिकस्त दी।
सहारनपुर के राज नारायण ने मेरठ के शिवांश को 30-13, कानपुर के शारदूल खत्री ने अलीगढ़ के रिसभ सक्सेना को 30-18 और मुरादाबाद के निर्वाण यादव ने कानपुर के कंदर्प खत्री को बेहद करीबी मुकाबले में 30-29 से हराया। मेरठ के आदित्य तोमर ने अलीगढ़ के सक्षम परासर को 30-12 और मेरठ के यश चौधरी ने शामली के पूर्वांश अरोड़ा को 30-27 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-17 में भी दिखा दमखम
अंडर-17 बालक एकल में कानपुर के कंदर्प खत्री ने मेरठ के सिद्धार्थ खंडेलवाल को 30-18, गोरखपुर के सुमय त्रिपाठी ने आगरा के तेजस्वा गुप्ता को 30-28 और गाजियाबाद के आर्यन भारद्वाज ने MDCSC के सूर्यांश प्रताप सिंह को 30-14 से पराजित किया।
प्रयागराज के शिवेश गुप्ता ने लखनऊ के प्रीत रॉय को 30-21, बरेली के अथर्व अग्रवाल ने शामली के आदित्य गिरी को 30-24 तथा मुजफ्फरनगर के विवान ने मेरठ के युवराज रस्तोगी को 30-27 से हराया। राउंड-64 में मुरादाबाद के यश चौहान ने मुजफ्फरनगर के आर्यन पाल को 30-29 से हराया। मेरठ के आदित्य तोमर ने मुरादाबाद के आर्यन भट्ट को 30-22 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले
अंडर-15 बालिका एकल में नोएडा की सान्वी श्रीवास्तव ने मेरठ की आराध्या भड़ाना को 30-15, लखनऊ की शोभना सिंह भदौरिया ने नोएडा की कामाक्षी तिवारी को 30-16 और गोरखपुर की सिया राय ने मेरठ की अविशा सिंह को 30-19 से हराया। गाजियाबाद की छवि प्रभा ने नोएडा की अंजिका आद्या को 30-16, अयोध्या की तनु पाल ने गाजियाबाद की हिमांशी को 30-26 तथा कानपुर की नितिका भाटिया ने मेरठ की शांभवी को 30-12 से पराजित किया।
अंडर-17 बालिका एकल के राउंड-64 में लखनऊ की अपराजिता घोषाल ने मेरठ की स्वाति तोमर को 30-15, अयोध्या की उज्ज्वला पाल ने मेरठ की मान्या चुनाल को 30-21 और गोरखपुर की शगुन ने गाजियाबाद की अनुष्का रिछारिया को 30-27 से हराया। झांसी की आरुषी गर्ग ने बिजनौर की आयुषी काला को 30-19, जबकि मेरठ की मिताशी चौहान ने गाजियाबाद की राधिका किंटल को 30-26 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
अगले दौर में बढ़ा मुकाबलों का रोमांच
रैकोनेक्ट अकादमी में दिनभर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों की मौजूदगी से खेल का माहौल बना रहा। दूसरे दिन के परिणामों के बाद प्रतियोगिता अगले चरण में पहुंच गई है, जहां खिलाड़ियों के बीच अगले दौर में जगह बनाने के लिए मुकाबला और कड़ा होने की उम्मीद है।
आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सचिव राजेश चौधरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी पंकज सिंह, आयोजन सचिव अमित सिंह और आयोजन महासचिव विशेष ककराना सहित पूरी टीम जुटी रही।


No comments:
Post a Comment