लोकदल पार्टी राजनीतिक पार्टी नहीं,बल्कि आम जनता की पार्टी है:प्रतीक जैन

मेरठ ।आवास विकास परिषद द्वारा शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में की जा रही सेटबैक और सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन समिति के नेतृत्व में आज 2 सितंबर को 'मेरठ बंद' और भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।इस आंदोलन और बंद को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की भागीदारी भी शुरू हो गई है।

व्यापारियों के बीच पहुंचे लोकदल नेता प्रतीक

जैनप्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नेता प्रतीक जैन भी व्यापारियों को अपना समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे. प्रतीक जैन ने आंदोलनरत व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को जायज ठहराया और इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का भरोसा दिया.व्यापारियों को संबोधित करते हुए लोकदल नेता ने कहा कि प्रशासन और आवास विकास परिषद द्वारा की जा रही यह कार्रवाई पूरी तरह दमनकारी है, जिससे सैकड़ों व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी हर स्तर पर व्यापारियों के इस हक की लड़ाई का समर्थन करेगी और किसी भी कीमत पर दुकानदारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतीक जैन ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि हमेशा से आम जनता की पार्टी रही है और आम जनता की लड़ाई को लड़ती आई है, तो अब भी राष्ट्रीय लोकदल पार्टी आम जनता की ही पार्टी है और वह व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts