राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में अर्णव ने जीता कांस्य
मेरठ। जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में देशभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के प्रतिभावान खिलाड़ी अर्णव ने अंडर-14 वर्ग की 48 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। अर्णव की इस उपलब्धि से संस्था, परिवार और खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष सागर कश्यप और चेयरमैन कपिल त्यागी उपस्थित रहे। उन्होंने अर्णव को पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छह खिलाड़ियों के प्रयासों की भी सराहना की और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
संस्था की अध्यक्ष उषा राणा समेत सभी पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:
Post a Comment