‘यारी की नई वाइब’ के साथ हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा का नया अंदाज

कार्तिक आर्यन बने कैंपेन का चेहरा, दोस्ती और नए अनुभवों को दिया समकालीन रूप

मेरठ। हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने अपना नया कैंपेन ‘यारी की नई वाइब’ लॉन्च किया है। लंबे समय से ब्रांड से जुड़े अभिनेता और ब्रांड एंबेसडर कार्तिक आर्यन कैंपेन में नजर आ रहे हैं। अभियान के जरिए आज की पीढ़ी की दोस्ती और साथ मिलकर नए अनुभव बनाने की भावना को सामने रखा गया है।

साधारण प्लान को यादगार अनुभव में बदलने का संदेश

कैंपेन में दोस्ती को केवल साथ समय बिताने तक सीमित न रखते हुए साझा अनुभवों और अचानक बनने वाली यादों से जोड़कर पेश किया गया है। नई ब्रांड फिल्म में कार्तिक आर्यन और उनके दोस्तों के जरिए दिखाया गया है कि दोस्तों का सामान्य-सा प्लान भी किस तरह अचानक खास अनुभव में बदल सकता है। फिल्म में लोकप्रिय ‘आओ ट्विस्ट करें’ गीत को भी नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

नए डिजाइन में आया मैकडॉवेल्स सोडा का कैन

‘यारी की नई वाइब’ के साथ ब्रांड की विजुअल आइडेंटिटी में भी बदलाव किया गया है। नए डिजाइन वाले कैन को आधुनिक और प्रीमियम लुक दिया गया है। ऑरेंज, टील और सिल्वर रंगों का संयोजन कैन को नई पहचान देता है। कंपनी के अनुसार नया डिजाइन और कैंपेन मिलकर ब्रांड को आधुनिक रूप देने के साथ दोस्ती से उसके पुराने जुड़ाव को भी आगे बढ़ाते हैं।

कार्तिक बोले- अचानक बने प्लान सबसे खास

डियाजियो इंडिया की वीपी मार्केटिंग एंड कैटेगरी हेड आनंदिता दत्ता ने कहा कि ‘यारी की नई वाइब’ के जरिए दोस्ती के बदलते स्वरूप और साथ मिलकर बनाए जाने वाले अनुभवों को सामने लाने का प्रयास किया गया है। कार्तिक आर्यन ने कहा कि दोस्तों के साथ उनकी कई यादें ऐसे प्लान से जुड़ी हैं, जो वास्तव में पहले से तय ही नहीं थे। उनके मुताबिक कैंपेन इसी सहजता और अचानक खास बन जाने वाले पलों को दर्शाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts