बॉमा कोनेक्सपो इंडिया में एनबीसी बेयरिंग्स ने पेश की नई प्रोडक्ट रेंज
कंस्ट्रक्शन और माइनिंग उपकरणों के लिए बेयरिंग हाउसिंग से लेकर ऑटोमैटिक लुब्रिकेटर तक समाधान
ग्रेटर नोएडा। नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एनईआई) के प्रमुख ब्रांड एनबीसी बेयरिंग्स ने बॉमा कोनेक्सपो इंडिया 2026 में कंस्ट्रक्शन और ऑफ-हाईवे इक्विपमेंट के लिए बेयरिंग्स और संबंधित उत्पादों की नई रेंज पेश की। कंपनी के अनुसार यह पहल तेजी से बढ़ते कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और माइनिंग क्षेत्र में उसके उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
भारी लोड और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार रेंज
नई प्रोडक्ट रेंज कंस्ट्रक्शन मशीनरी में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। इनमें भारी लोड, लगातार संचालन और चुनौतीपूर्ण साइट कंडीशन में काम करने वाले उपकरण शामिल हैं। पोर्टफोलियो में बेयरिंग हाउसिंग, इंडक्शन हीटर, बेयरिंग पुलर, फिटिंग टूल्स और सिंगल-पॉइंट ऑटोमैटिक लुब्रिकेटर शामिल हैं।
लोकलाइजेशन पर जोर, भारत में विकास और निर्माण
कंपनी के अनुसार भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, बढ़ते मैकेनाइजेशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर से कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट क्षेत्र में नए अवसर बन रहे हैं। एनबीसी बेयरिंग्स ने भारत में समाधान विकसित और निर्मित करने पर जोर दिया है, ताकि उपकरण निर्माताओं को स्थानीय इंजीनियरिंग विशेषज्ञता, उत्पादन क्षमता और तकनीकी सहयोग के साथ उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें।
तकनीकी टीम कर रही विभिन्न एप्लिकेशन का प्रदर्शन
एनईआई के हेड ऑफ मार्केटिंग एंड प्रोडक्ट मैनेजमेंट संजय गुप्ता ने कहा कि कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेक्टर कंपनी के लिए महत्वपूर्ण ग्रोथ एरिया है। नई रेंज के माध्यम से विभिन्न एप्लिकेशन के लिए उत्पाद और सेवाओं की क्षमता बढ़ाई गई है। बॉमा कोनेक्सपो इंडिया में कंपनी अपनी नई रेंज के साथ मौजूदा पोर्टफोलियो के चुनिंदा समाधान भी प्रदर्शित कर रही है। चार दिवसीय प्रदर्शनी में तकनीकी टीम कंस्ट्रक्शन मशीनरी के अलग-अलग एप्लिकेशन में बेयरिंग कॉन्फिगरेशन की उपयोगिता भी प्रदर्शित कर रही है।

No comments:
Post a Comment