आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.31 फीसदी

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 414.08 करोड़ रुपये के मृत्यु दावों का निपटान

मेरठ। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 99.31 फीसदी क्लेम सेटलमेंट रेशियो दर्ज करने की जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार आधिकारिक आंकड़ों (फॉर्म एल-39 और एल-40) के आधार पर यह भारत की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में सबसे अधिक है। इस दौरान कंपनी ने व्यक्तिगत मृत्यु दावों के रूप में 414.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

प्रति दावे का औसत मूल्य करीब 15 लाख रुपये

कंपनी के अनुसार वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों के बीच उसका प्रति व्यक्तिगत मृत्यु दावे का औसत मूल्य करीब 15 लाख रुपये रहा। बिना जांच वाले मामलों में अंतिम आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद क्लेम निपटाने में कंपनी को औसतन एक दिन का समय लगा।

डिजिटल माध्यमों से क्लेम दर्ज और ट्रैक करने की सुविधा

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ- अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स सारंग गोखले ने कहा कि कंपनी की कस्टमर-फर्स्ट सोच और डिजिटल प्रक्रियाओं के चलते क्लेम निपटाने की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया जा रहा है। ग्राहक मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप, चैटबॉट और वेबसाइट के माध्यम से क्लेम दर्ज करने के साथ उसकी स्थिति भी देख सकते हैं।

‘क्लेम फॉर श्योर’ के तहत एक दिन में 75 करोड़ का भुगतान

कंपनी ने बताया कि ‘क्लेम फॉर श्योर’ पहल के तहत पात्र दावों के लिए एक ही दिन में करीब 75 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। कंपनी के अनुसार डिजिटल प्रक्रियाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि दावेदार परिवारों को जरूरत के समय समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts