गढ़ रोड पर खुला किसना का एक्सक्लूसिव शोरूम
उत्तर प्रदेश में 31वें आउटलेट के साथ रिटेल नेटवर्क का विस्तार, उद्घाटन पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर
मेरठ। डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने मेरठ के गढ़ रोड पर अपना एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया है। यह उत्तर प्रदेश में कंपनी का 31वां एक्सक्लूसिव शोरूम है। शोरूम का उद्घाटन कंपनी के सीईओ पराग शाह ने किया। कंपनी के अनुसार नए शोरूम के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख बाजारों में उसकी खुदरा पहुंच बढ़ेगी।
डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की अलग-अलग रेंज उपलब्ध
हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि मेरठ कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। त्योहारी सीजन को देखते हुए नए शोरूम के माध्यम से स्थानीय ग्राहकों तक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के विभिन्न कलेक्शन पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। शोरूम पार्टनर संयम बंसल ने कहा कि स्थानीय ग्राहकों की पसंद और जरूरतों के अनुरूप कलेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।
उद्घाटन पर मेकिंग चार्ज में छूट और एक्सचेंज ऑफर
शोरूम के शुभारंभ पर कंपनी ने विशेष ऑफर भी घोषित किए हैं। इसके तहत डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 35 फीसदी और गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 20 फीसदी की छूट दी जा रही है। कंपनी के अनुसार पुराने सोने के एक्सचेंज पर डायमंड ज्वेलरी की खरीद में 105 फीसदी वैल्यू का लाभ भी दिया जाएगा। इसके अलावा ‘शॉप एंड विन’ पैन-इंडिया लकी ड्रॉ में ग्राहकों को कार या स्कूटर जीतने का मौका मिलेगा। ऑफरों पर नियम एवं शर्तें लागू हैं।
25 फीसदी डाउन पेमेंट पर डबल रेट प्रोटेक्शन
कंपनी ने गोल्ड ज्वेलरी पर डबल रेट प्रोटेक्शन सुविधा भी शुरू की है। इसके तहत ग्राहक 25 फीसदी डाउन पेमेंट के साथ ज्वेलरी की कीमत सुरक्षित कर सकते हैं। किसना के सीईओ पराग शाह ने कहा कि त्योहारी सीजन के लिए मेरठ के ग्राहकों की क्षेत्रीय पसंद को ध्यान में रखते हुए ज्वेलरी कलेक्शन तैयार किए गए हैं।
लॉन्च के साथ सामाजिक गतिविधियां भी
शोरूम उद्घाटन के अवसर पर कंपनी की ओर से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण के साथ स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर लगाया गया। कंपनी ने इन गतिविधियों को समुदाय कल्याण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा।

No comments:
Post a Comment