इतिहास विभाग और एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर के बीच हुआ एमओयू

शैक्षणिक एवं शोध सहयोग बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन व्याख्यान होंगे आयोजित

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग और सनातन धर्म डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीच बुधवार को शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत दोनों संस्थानों के बीच महत्वपूर्ण शैक्षणिक सूचनाओं, विद्वतापूर्ण सामग्री और प्रकाशनों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

एमओयू के तहत दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा अकादमिक और शोध गतिविधियों में आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस अवसर पर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्णकांत शर्मा, प्रो. विघ्नेश कुमार, प्रो. आराधना, प्रो. एवी कौर, डॉ. कुलदीप कुमार त्यागी, डॉ. योगेश कुमार और डॉ. मनीषा त्यागी मौजूद रहे। सनातन धर्म डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर की ओर से डॉ. मनीषा दीवान उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts