न्यायिक कार्यों में सरल हिंदी के प्रयोग से आमजन को मिलेगा लाभ

जनपद न्यायालय परिसर में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी, न्यायिक अधिकारियों ने भाषा के अधिकाधिक प्रयोग का लिया संकल्प

मेरठ। जनपद न्यायालय परिसर में बुधवार को जिला न्यायाधीश के निर्देशानुसार हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, उसके महत्व और न्यायिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

संगोष्ठी में जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने हिंदी के महत्व, न्यायिक कार्यों में इसके प्रयोग और राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने को लेकर अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल आमजन से जुड़ी भाषा नहीं है, बल्कि न्याय व्यवस्था को लोगों के लिए अधिक सुगम और सुलभ बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। न्यायिक कार्यों में सरल और स्पष्ट हिंदी के प्रयोग से नागरिकों को न्यायिक प्रक्रिया को समझने में सुविधा मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और अधिकाधिक प्रयोग के लिए सभी को प्रेरित किया गया। अंत में हिंदी के प्रति सम्मान बनाए रखने और न्यायिक कार्यों में इसके प्रभावी प्रयोग का संकल्प लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts