किसान दिवस में किसानों ने रखीं 52 शिकायतें, सीडीओ ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

पिछली बैठक की 16 शिकायतों की हुई समीक्षा, अधूरी आख्या पर दो विभागों की रिपोर्ट लौटाई

मेरठ। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं और शिकायतों पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बैठक में पिछली किसान दिवस बैठक में प्राप्त 16 शिकायतों की निस्तारण आख्या पढ़कर सुनाई गई। जिला युवा कल्याण विभाग और नगर निगम की शिकायतों की आख्या गुणवत्तापूर्ण नहीं पाए जाने पर उन्हें वापस कर दिया गया और सुधार के निर्देश दिए गए।

बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों की ओर से 52 शिकायतें प्राप्त हुईं। सीडीओ ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन तोमर, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts