के एल स्कूल में शिक्षक दिवस पर गूंजी संगीत की मधुर धुन
‘Echoes of Melody: Then to Now’ थीम पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘Echoes of Melody: Then to Now’ रखी गई, जिसके माध्यम से शिक्षकों को बीते दशकों की मधुर यादों और संगीत की दुनिया से रूबरू कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना, डायरेक्टर हरनीत खुराना और प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर समेत सभी शिक्षकों के विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा से स्वागत के साथ हुई। दीप प्रज्ज्वलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।
थीम के अनुरूप विद्यार्थियों ने बीते दौर से वर्तमान तक की संगीत यात्रा, मधुर स्मृतियों और सांस्कृतिक रंगों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की प्रस्तुति ‘सुनो कहानी’ रही, जिसमें पेड़ के माध्यम से अभिभावकों और गुरुजनों के सम्मान का संदेश दिया गया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यार्थियों ने शिक्षकों के समर्पण, योगदान और प्रेरणादायी भूमिका के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। समापन पर वाइस चेयरमैन और प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
.jpg)


No comments:
Post a Comment