पानी के तेज बहाव में बहा तेल टैंकर, चालक ने कूदकर बचाई जान

कुझान घाट पुल पर हादसा, पुल के ऊपर से बह रहा था पानी; भारी बारिश के बीच घटना का वीडियो सामने आया

ललितपुर। जिले में भारी बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। नाराहट-महरौनी मार्ग स्थित कुझान घाट पुल पर तेज बहाव के बीच एक तेल टैंकर बह गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते टैंकर से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

बहाव में अनियंत्रित हुआ टैंकर

जानकारी के मुताबिक पुल के ऊपर से पानी तेज रफ्तार में बह रहा था। इसके बावजूद चालक टैंकर लेकर पुल पार करने की कोशिश कर रहा था। तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंचते ही टैंकर अनियंत्रित हो गया और पानी के साथ बहने लगा। स्थिति बिगड़ती देख चालक वाहन से बाहर निकल गया और किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। कुछ ही देर में टैंकर बहकर पुल के किनारे चला गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सामने आए वीडियो में टैंकर को तेज पानी के बहाव में पुल से बहते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी का बहाव इतना तेज था कि चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका।

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन को भी सतर्क किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को प्रभावित और अलर्ट वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। रेड अलर्ट और फ्लैश फ्लड की आशंका वाले जिलों में स्कूल बंद रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts