कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 की मौत

दो लेफ्टिनेंट जनरल समेत सेना के जवान और नागरिक थे सवार; तकनीकी खराबी के बाद लैंडिंग की कोशिश में हुआ हादसा

किंशासा। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में शुक्रवार को सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। विमान दक्षिण-पश्चिमी शहर किकविट से राजधानी किंशासा लौट रहा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद क्वांगो प्रांत के केंगे इलाके में लैंडिंग की कोशिश के बीच विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रिहायशी इलाके में जा गिरा विमान

रिपोर्ट के अनुसार केंगे में विमान के उतरने के लिए हवाई पट्टी उपलब्ध नहीं थी। इसी दौरान विमान रिहायशी इलाके में जा गिरा। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और कई शव बुरी तरह झुलस गए। कांगो की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेन्गे ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मृतकों में

मृतकों में लेफ्टिनेंट जनरल मुतोंबो काटालायी तिएंदे, जो सैन्य अदालत के प्रमुख थे, और लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया, जो सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल थे, शामिल हैं। विमान में सैन्य अधिकारियों के साथ सरकारी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य, जवान और चालक दल के लोग भी मौजूद थे।

हादसे की जांच शुरू

सेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक तकनीकी खराबी और दुर्घटना से पहले विमान की लैंडिंग की कोशिश समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। विमान हादसा केंगे में हुआ और जांच के जरिए दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts