ब्लडी पॉलिटिक्स' का टीजर आउट

मुंबई । साउथ फिल्मों के निर्देशक धीना राघवन की पॉलिटिकल थ्रिलर 'ब्लडी पॉलिटिक्स' का टीजर रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म दक्षिण चेन्नई के स्थानीय इलाके में जमीनी स्तर की राजनीति और सत्ता के संघर्ष पर आधारित है। यह टीजर एक्टर गौतम राम कार्तिक के बर्थडे सेलिब्रेशन के हिस्से के तौर पर रिलीज किया गया।
टीजर को तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "'ब्लडी पॉलीटिक्स' का टीजर लॉन्च करते हुए, मेरे प्यारे गौतम राम कार्तिक को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। फिल्म का लेखन और डायरेक्शन धीना राघवन ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर गणेश के. बाबू हैं।"
टीजर में फिल्म की हल्की-सी झलक देखने को मिलती है, जिसमें गौतम कार्तिक इलाया के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो राजनीति में बड़ा नाम बनना चाहता है। टीजर में कई और दिलचस्प किरदार भी दिखाए गए हैं जो कहानी को और दमदार बनाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts