आधार बनवाने-अपडेट कराने वालों के लिए राहत, डाक विभाग ने बढ़ाई व्यवस्था

शहर में पांच मशीनों से रोज 400 से 450 लोगों के आधार कार्ड बन रहे, छोटे बच्चों के नए कार्ड भी बनाए जा रहे

मेरठ। आधार कार्ड बनवाने और उसमें जरूरी संशोधन कराने वाले लोगों के लिए डाक विभाग ने शहर में विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत छोटे बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, जबकि बड़े लोगों के आधार कार्ड भी जरूरत के अनुसार अपडेट किए जा रहे हैं।

सिटी डाकघर के पोस्टमास्टर कृष्ण चंद के अनुसार अभियान के तहत शहर में पांच आधार मशीनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें तीन मशीनें कैंट स्थित मुख्य डाकघर में हैं, जबकि दो मशीनें शहर के अलग-अलग स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार लगाकर आधार संबंधी सेवाएं दी जा रही हैं।

रोज 400 से 450 लोगों को मिल रही सुविधा

डाक विभाग की पांचों मशीनों के जरिए प्रतिदिन करीब 400 से 450 लोगों के आधार कार्ड बनाए या अपडेट किए जा रहे हैं। एक मशीन की क्षमता प्रतिदिन लगभग 80 लोगों के आधार कार्ड बनाने या अपडेट करने की है।

अभी जारी रहेगा अभियान

पोस्टमास्टर कृष्ण चंद ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए डाक विभाग का यह अभियान फिलहाल जारी रहेगा। इससे नए आधार कार्ड बनवाने के साथ ही आधार में आवश्यक अपडेट कराने वाले लोगों को भी सुविधा मिल रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts