पश्मीना रोशन ने घर पर किया गणपति बप्पा का स्वागत
मुंबई। अभिनेत्री पश्मीना रोशन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर पूजा और सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके घर के त्योहार की झलक देखने को मिल रही है। साड़ी में पश्मीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने फूलों, दीयों और लाल रंग की सजावट से सजे गणपति बप्पा की मूर्ति के साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं। इसी के साथ घर की सजावट में पारंपरिक अंदाज साफ नजर आ रहा है। एक तस्वीर में पश्मीना फूलों की सजावट के पास पोज देती दिख रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में गणपति बप्पा की सुंदर मूर्ति की झलक देखने को मिल रही है। साड़ी के साथ उनकी ज्वेलरी और चूड़ियां उनके पारंपरिक लुक को और निखार रही हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए पश्मीना ने अपने फैंस को दिल वाले इमोजी के साथ “हैपी गणेश चतुर्थी” कहते हुए शुभकामनाएं भी दी हैं। पश्मीना की इन तस्वीरों ने त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया है। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं और गणपति बप्पा से आशीर्वाद की कामना कर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment