रोहित रॉय के बयान पर भड़कीं इंदिरा कृष्णा

मुंबई। एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णा ने टीवी को लेकर रोहित रॉय के हालिया बयान पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। रोहित ने छोटे पर्दे को 'डस्टबिन मीडियम' बताया था और टीवी एक्टर्स को लेकर भी अपनी राय रखी थी। अब इंदिरा कृष्णा ने उनके इस बयान पर खुलकर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि जिस मीडियम ने इतने सालों तक एक्टर्स को काम, पहचान और दर्शकों का प्यार दिया, उसे इस तरह कमतर बताना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग चर्चा में बने रहने के लिए ऐसे स्टंट करते हैं, खासकर तब जब लोग उन्हें भूलने लगते हैं। इंदिरा ने कहा, ''टीवी जैसे मीडियम के लिए 'डस्टबिन' शब्द का इस्तेमाल करना बेहद खराब है। खासकर ऐसे दिग्गज एक्टर की तरफ से, जो खुद इसी मीडियम से आया है। टीवी ने कई स्किल्ड एक्टर्स को काम करने और अपनी कला दिखाने का मंच दिया है। टीवी को कमतर समझना ठीक नहीं है, क्योंकि इसी मीडियम से निकलकर कई बड़े डायरेक्टर फिल्मों तक पहुंचे हैं।''15-09-26)



No comments:

Post a Comment

Popular Posts