कमिश्नर कार्यालय में बनेगा हाईटेक मीटिंग हॉल

पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया निर्माण, 300 अधिकारी-ज​नप्रतिनिधि बैठ सकेंगे; तीन करोड़ रुपये होंगे खर्च

मेरठ। मंडलायुक्त कार्यालय का सभागार अब हाईटेक और बड़े स्वरूप में तैयार होगा। लोक निर्माण विभाग ने कमिश्नर कंपाउंड स्थित पार्क में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह प्रोजेक्ट इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।

वर्तमान सभागार छोटा होने के कारण मुख्यमंत्री के दौरे और मंडल स्तर की बड़ी बैठकों में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाती। इसी को देखते हुए पार्क में करीब 700 वर्गफुट क्षेत्र में दो अपर आयुक्तों के कार्यालय बनाए जा रहे हैं। इनके ऊपर बड़ा मीटिंग हॉल तैयार किया जाएगा।

हाईटेक सुविधाओं से लैस इस हॉल में एक साथ करीब 300 अधिकारी और जनप्रतिनिधि बैठ सकेंगे। मुख्यमंत्री के मेरठ दौरे के दौरान होने वाली समीक्षा बैठकें भी इसी हॉल में आयोजित की जा सकेंगी। इसके अलावा मंडलायुक्त की ओर से विभिन्न जिलों और विभागों के अधिकारियों के साथ होने वाली बड़ी बैठकों के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

बताया गया है कि मंडलायुक्त कार्यालय में छह अपर आयुक्तों की व्यवस्था है, लेकिन वर्तमान में उनके लिए पर्याप्त कार्यालयी स्थान उपलब्ध नहीं है। नए निर्माण से कार्यालयों और बैठकों के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts