शिक्षा-शोध और नवाचार में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, अपर मुख्य सचिव ने सराहा

पांच साल की उपलब्धियों का प्रेजेंटेशन देख बोले अमित कुमार घोष—विद्यार्थियों को कौशल और रोजगार से जोड़ने पर दें जोर

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में गुरुवार को अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश अमित कुमार घोष ने विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने की।

बैठक में निदेशक शोध प्रो. बीरबल सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पिछले पांच वर्षों में विश्वविद्यालय की शिक्षा, शोध, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

अपर मुख्य सचिव ने स्किल डेवलपमेंट, समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश, डिस्टेंस लर्निंग कोर्स, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, एल्यूमिनी सहयोग तथा इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेंटर की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने इंडस्ट्री एमओयू, शोधपीठ, शोधगंगा और शोध एवं नवाचार से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा की।

अमित कुमार घोष ने कहा कि विश्वविद्यालय एक जीवंत स्थान है, जहां निरंतर परिश्रम और समर्पित प्रयासों से ही सार्थक परिणाम हासिल होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल विकास, शोध, नवाचार और रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी लेने के बाद अपर मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और विश्वविद्यालय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल विकास, शोध, नवाचार और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप शिक्षा को अधिक रोजगारपरक, कौशल आधारित और शोधोन्मुख बनाने पर विश्वविद्यालय का विशेष फोकस है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts