एमएलसी चुनाव का नामांकन आज से, कमिश्नरी में कड़ी सुरक्षा

मेरठ में 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन, 9 अक्टूबर तक नाम वापसी; 23 को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना

मेरठ। उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। इसमें मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं। नामांकन शुरू होने से पहले मंडल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में बैरिकेडिंग कर प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित कर दी गई है।

नामांकन मंडलायुक्त न्यायालय में होगा। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय परिसर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए निर्धारित मार्ग से ही प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। नामांकन पत्र मंडलायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

6 अक्टूबर तक नामांकन, 7 को जांच

प्रत्याशी 29 सितंबर से नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि प्रत्याशी 9 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

23 अक्टूबर को मतदान, 27 को मतगणना

विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

कमिश्नरी में बढ़ाई गई सुरक्षा

नामांकन को देखते हुए मंडलायुक्त कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग शुरू कर दी गई है। कार्यालय परिसर में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। प्रत्याशियों, प्रस्तावकों और समर्थकों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश व्यवस्था और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts