पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना, रेड कैटेगरी अलर्ट भी होगा
दिल्ली-हरियाणा समेत 5 राज्यों के लिए सरकार का प्रस्तावनई दिल्ली (एजेंसी)।
सरकार ने पराली जलाने की समस्या का समाधान निकाला है। देश की राजधानी दिल्ली से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में किसान पराली जलाते हैं, जिससे प्रदूषण काफी बढ़ सकता है। पर्यावरण मंत्रालय ने इस पराली जलाने की समस्या को रोकने के लिए नए नियम बनाने का प्रस्ताव दिया है। नए नियमों के तहत पराली जलाए जाने वाले खेतों को रेड कैटेगरी में डाला जाएगा।
पर्यावरण मंत्रालय ने पराली जलाने को लेकर ड्राफ्ट नियम जारी किए। ड्राफ्ट नियमों के तहत, जिस खेत में पराली जलाई जाएगी, उसे घटना की तारीख से 15 महीने के लिए 'रेड कैटेगरी' में रखा जाएगा। हालांकि, इस कैटेगरी में डाले जाने के क्या नतीजे होंगे, यह अभी साफ नहीं है।
नियमों के तहत, 'अगर उसी जमीन पर बाद में फिर से पराली जलाने की घटना होती है या इन नियमों के तहत लगाया गया पर्यावरण जुर्माना (अगर कोई हो) तय समय में जमा नहीं किया जाता है, तो 'रेड एंट्री' अगले 15 महीनों के लिए भी लागू रहेगी।'
हालांकि, इन नियमों में पराली जलाने के लिए 2023 में तय किए गए पर्यावरण जुर्माने की दरों को ही बरकरार रखा गया है।


No comments:
Post a Comment