एमडीसीए रेड और गाजियाबाद ने जीते मुकाबले

बारिश के कारण दस-दस ओवर के हुए मैच, गाजियाबाद ने लखनऊ और एमडीसीए ने मुरादाबाद को हराया

मेरठ। गांधी बाग मैदान में चल रही 17वीं मास्टर वैभव टी-20 चैम्पियनशिप में शुक्रवार को बारिश के कारण मुकाबले दस-दस ओवर के कर दिए गए। गाजियाबाद ने सीए लखनऊ को 10 रन से, जबकि एमडीसीए रेड ने मुरादाबाद को हराकर अपनी स्थिति मजबूत की।

पहले मुकाबले में गाजियाबाद ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। शांतनु ने शानदार 94 रन और प्रिंस ने 32 रन की पारी खेली। लखनऊ की ओर से रोहित और नमन तिवारी ने विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीए लखनऊ की टीम सात विकेट पर 148 रन ही बना सकी। हिमांशु ने 68 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

दूसरे मुकाबले में मुरादाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 87 रन बनाए। कुशल यादव ने 20 और अरबाज ने 14 रन बनाए। एमडीसीए की ओर से प्रशांत और विनीत ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एमडीसीए ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। समीर रिजवी ने 45 और हर्ष त्यागी ने 16 रन बनाए।

मेरठ जिला क्रिकेट संघ द्वारा पूर्व क्रिकेटर कर्ण शर्मा का सम्मान

मेरठ। मेरठ जिला क्रिकेट संघ द्वारा कल पूर्व क्रिकेटर कर्ण शर्मा को उनकी क्रिकेट उपलब्धियों एवं मेरठ का नाम गौरवान्वित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान समारोह 17वीं मास्टर वैभव टी-20 चैम्पियनशिप 2026-27 के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कर्ण शर्मा के माता-पिता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।समारोह में मेरठ जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहेंगे। मेरठ जिला क्रिकेट संघ की ओर से कर्ण शर्मा को उनके शानदार क्रिकेट करियर एवं युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts